Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह 50 जवानों के साथ पहुंचे जंगल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर: जिले में गौ तस्करी पर लगाम कसने के लिए जशपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना नारायणपुर क्षेत्र के जंगलों और संभावित तस्करी मार्गों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में स्वयं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह लगभग 50 से अधिक पुलिस बल के साथ जंगलों में पैदल पहुंचे और तस्करी के संभावित रास्तों का निरीक्षण किया।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम किनकेल, खरवाटोली और पाकरकुंदर के जंगलों में पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाकर गौ तस्करी के संभावित मार्गों को चिन्हित किया। पुलिस ने इन रास्तों को ब्लॉक कर दिया है और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गौ तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने किनकेल, चट्टान पारा और पाकरकुंदर गांव में “पुलिस मितान टीम” का गठन किया। यह टीम क्षेत्र में होने वाली गौ तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाएगी, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Advertisements

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें गौ तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव और बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों की रोकथाम में सहयोग मिल सके।
इस दौरान गांव के बेरोजगार युवाओं से रोजगार के अवसरों पर चर्चा करते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यातायात नियमों के पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ओवरस्पीड से बचने की समझाइश भी दी गई।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए जशपुर पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी।
गौरतलब है कि डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा पूर्व में कवर्धा जिले में एसपी रहते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत “पुलिस एकेडमी” कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस पहल के माध्यम से पुलिस भर्ती, आर्मी, बीएसएफ, आईटीबीपी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई थी, जिससे 1200 से अधिक युवाओं को रोजगार पाने में सफलता मिली थी। इसी मॉडल को जशपुर जिले में भी लागू करने की योजना बनाई जा रही है।
अचानक पहाड़ियों से पुलिस बल के साथ पैदल गांवों में पहुंचे डीआईजी और एसएसपी को देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए। अधिकारियों की सक्रियता देखकर ग्रामीणों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ तथा उन्होंने पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस सर्च अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख, नारायणपुर थाना प्रभारी उमेश प्रभाकर, सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह, मनोरा चौकी प्रभारी दिनेश पुरैना, साइबर सेल से निरीक्षक आशीष तिवारी सहित पुलिस बल के जवान और नवआरक्षक शामिल रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button