Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर पुलिस ने कंट्रोल रूम में धूमधाम से मनाई होली, एसपी की मौजूदगी में उड़ा रंग-गुलाल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर: रंगों के पर्व होली के अवसर पर मैहर जिले में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। आमतौर पर कानून व्यवस्था में व्यस्त रहने वाली मैहर पुलिस इस बार होली के रंग में सराबोर नजर आई।

Advertisements
Advertisements

मैहर पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। इस दौरान रंग और गुलाल के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दी गईं और आपसी भाईचारे, स्नेह और समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पूरे माहौल में खुशी, अपनापन और उत्साह का रंग देखने को मिला।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार केवल समाज को जोड़ने का माध्यम ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी होते हैं। होली के इस खास मौके पर पुलिस परिवार ने मिलकर खुशियाँ साझा कीं और एक-दूसरे के साथ त्योहार का आनंद लिया।
होली के रंग में रंगी मैहर पुलिस की यह झलक लोगों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बनी रही और पुलिस व आमजन के बीच बेहतर संबंधों का संदेश देती नजर आई।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button