Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

पुलिस अधीक्षक  मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर डा. चंचल नागर के निर्देशन ,अनु.अधि.पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनगर निरी. विजय त्रिपाठी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर गलत काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया

घटना विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 07.02.26 को रामनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत फरियादिया ने अपनी नाबालिक पुत्री के घर से बिना बताये चले जाने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना रामनगर मे अपराध क्रमांक 56/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। दौरान अपह्ता की पता तलास पर रीवा से दस्तयाब किया जाकर पूछताछ की गई । जिसने रजनीश कुशवाहा के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाना एवं शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई । आरोपी रजनीश उर्फ मोनू कुशवाहा पिता संतोष कुशवाहा उम्र 18 साल नि पोखरी टोला थाना समान जिला रीवा को दस्तयाब किया जाकर पूछताछ एवं आवश्यक विवेचना कार्यवाही बाद गिरफ्तार किया गया मामले मे बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं का इजाफा किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

सराहनीय भूमिका- निरी. विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी रामनगर ,उनि कुलदीप पटेल चौकी प्रभारी मर्यादपुर,  , आर. विमलेश यादव , मआर. सविता तिवारी

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button