Advertisement Carousel
Blog

जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित

Ad

Advertisements


जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित
सक्ति,
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन Reserve Bank of India, National Bank for Agriculture and Rural Development तथा जिला अग्रणी बैंक सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बैठक में जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन करते हुए जिले में बैंकिंग गतिविधियों की समीक्षा, राष्ट्रीय मानकों की प्रगति, वार्षिक साख योजना 2025-26 के लक्ष्य एवं उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisements
Advertisements


इसके अतिरिक्त शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति, किसानों की आय वृद्धि के उपाय, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा, इनऑपरेटिव बैंक खातों तथा डीईए फंड को पुनः सक्रिय करने जैसे विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, आरबीआई प्रतिनिधि, एलडीएम श्री मनोज कुमार वर्मा, जिले के विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button