Advertisement Carousel
Blog

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा

शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर 8 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से क्रेटा कार सहित बैंक दस्तावेज, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, महंगे मोबाइल और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन (38 वर्ष), निवासी अखराभांठा सक्ती, ने 30 जनवरी 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2021 में कोलकाता निवासी विश्वजीत देबनाथ से हुई थी। आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश पर प्रति माह 5 प्रतिशत ब्याज और अधिक लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ का लालच दिया था।
आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थी सहित अन्य लोगों ने नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के माध्यम से कुल 8,45,00,000 रुपये निवेश किए। प्रारंभ में कुछ लोगों को 1 से 8 माह तक ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में आरोपी ने कंपनी में घाटे का हवाला देकर भुगतान बंद कर दिया और टालमटोल करने लगा।
प्रकरण में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी विश्वजीत देबनाथ को ईटला पोड़ा पारा, पोस्ट कालीघाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) से हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम से क्रेटा कार खरीदना, सोना खरीदकर आईडीबीआई बैंक में रखना, घर का रंग-रोगन कराना और अन्य खर्च करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग-अलग बैंकों के चेकबुक, 09 डेबिट कार्ड, 08 क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 03 महंगे मोबाइल फोन और 30,000 रुपये नगद बरामद कर जब्त किए हैं।
आरोपी को विधिवत पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, आरक्षक आदित्य प्रताप, गोपेश्वर सिंह, महिला आरक्षक निरमा टोप्पों तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button