Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में ‘सूर-संध्या’ थीम पर वार्षिकोत्सव संपन्न, विधायक कविता प्राण लहरे रहीं मुख्य अतिथि

Ad

आज सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में सूर-संध्या थीम पर     वार्षिकोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी , डाॅ ओ. एन. जायसवाल जी, डाॅ एम. डी. जायसवाल मैडम जी, डायरेक्टर दक्ष हॉस्पिटल बिलाईगढ़ श्री आर. के. अग्रवाल जी संरक्षक व्यापारी संघ बिलाईगढ़ जी, लकेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, आशीष भट्ट अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मिलेगा और विद्यालय के प्रेरणास्रोत  संरक्षक श्री रामसागर डनसेना जी, और श्रीमति लक्ष्मीन डनसेना विद्यालय  संचालक श्री दीपक डनसेना जी , प्राचार्य श्री प्रकाश डनसेना जी, पार्षद श्री उमाशंकर.देवांगन जी, श्री सुभाष डनसेना जी  और विशेष अतिथियों , पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति और संरक्षण में  समस्त सागर शाला परिवार श्री पूरन लाल रात्रे जी, श्री परदेशी लाल सोनकर जी, सुश्री सीमा बर्मन जी,सुश्री उत्तरा जांगड़े जी, पूजा देवांगन जी, मुस्कान रात्रे जी, ममता कहार जी, नीतू साहू जी, निशा साहू जी, मधुलिका साहू जी, निशा केवट जी, लतिका जी, परमेश्वरी पटेल जी,नरेन्द्र पटेल जी, देवेन्द्र चौधरी जी, हेमन्त यादव जी और भारती शरण साहू जी के सहयोग से संपन्न हुआ।

    विधायक महोदया ने बच्चों को शिक्षा से संबंधित जानकारियाँ देकर मार्गदर्शन करते हुए सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए  और बच्चों को मोटिवेट करते हुए अपना व्यकतव्य दिया साथ ही साथ छत्तीसगढ महतारी की राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

      कार्यक्रम में सभी बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें देशभक्ति गीत, रामायण और महाभारत थीम,पंथी नृत्य,  राउत नाचा, आजादी के महत्व पर आधारित नृत्य,  नाटक, साउथ इंडियन नृत्य,  संबलपुरी नृत्य,  पंजाबी नृत्य पर बच्चे थिरकते हुए नजर आये और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
विद्यालय परिवार के ओर से 2016-17 में पास आउट छात्र डॉ राजकुमार साहू जो कि वर्तमान में कोरबा जिला में पदस्थ है, मिथिलेश लहरे विधायक बिलाईगढ़ PRO के  पद व प्रदीप देवांगन प्रेस रिपोर्टर इन तीनों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया जो कि इसी विद्यालय से पास होकर आज अपने-अपनी जगह पर सेवा दे रहे है l

    विद्यालय क़े 12th क्लास क़े कु. चंद्रलाता यादव को  स्टूडेंट आफ द ईयर 2025 और नूतन अमलीवर को स्टूडेंट ऑफ़ स्कूल जिसमें डॉ. ओ. एन.जायसवाल और डॉ. एम. डी.जायसवाल डायरेक्टर दक्ष हॉस्पिटल बिलाईगढ़ की ओर से की  स्टूडेंट आफ ईयर के छात्र को 3100 और स्टूडेंट ऑफ स्कूल के छात्र को 5100 नगद  देने की घोषणा की l विद्यालय परिवार की ओर से सभी 12वीं के छात्र-छात्राओं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया l जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया।     
    प्राचार्य महोदय सागर हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव, द्रोणा पब्लिक स्कूल  पिथौरा, द्रोणा पब्लिक स्कूल बया  के सभी स्टाफ व सभी पालको व गणमान्य नागरिकों  को  धन्यवाद ज्ञापित  करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button