Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा-पट्टी सहित 730 रुपये नगद जब्त किए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेज एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कंसा चौक, टिकरापारा में दबिश दी गई।

Advertisements


दबिश के दौरान आरोपी शेख रमजान उर्फ गग्गा पिता शेख रहीम, उम्र 25 वर्ष, निवासी टिकरापारा कंसा चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर को अंकों में रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते एवं सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से सट्टा-पट्टी एवं 730 रुपये नगद जब्त किए।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 85/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एवं लंबे समय से अनुपस्थित गुंडा बदमाशों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दीप श्रीवास पिता स्व. हेमंत श्रीवास, उम्र 23 वर्ष, निवासी मन्नू चौक टिकरापारा एवं राहुल सिंह पिता जोगेन्दर सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी कतियापारा उदई चौक, कोतवाली के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button