Advertisement Carousel
Blog

अवैध नशा व हथियार तस्करी गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का करारा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अवैध नशा व हथियार तस्करी गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का करारा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

जिले में अवैध नशे के कारोबार एवं अवैध आयुध की अंतर्राज्यीय सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मिनीबस्ती क्षेत्र में की गई रेड एवं सघन चेकिंग के दौरान नशीली दवाइयों और हथियारों की बड़ी खेप जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर थाना सिविल लाईन, थाना तारबाहर एवं लाइन बल की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मिनीबस्ती क्षेत्र में रेड एवं संदिग्धों के घरों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन के कब्जे से लगभग 1100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपाम बरामद की गई।


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो नग ऑटोमेटिक पिस्टल, 20 नग जिंदा कारतूस, 04 मैग्जीन, एक धारदार लोहे का चाकू तथा एक जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG-10-CA-8764 भी बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे ने अवैध हथियारों की सप्लाई भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर पिता सरनाम सिंह तोमर, उम्र 37 वर्ष, निवासी बी-84 क्रिस्टल आईडियल सिटी अवधपुरी, थाना अवधपुरी, जिला भोपाल (मध्यप्रदेश) द्वारा किए जाने की जानकारी दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी धीरेन्द्र तोमर पूर्व में भी बिलासपुर जिले में पिस्टल सप्लाई करने के मामलों में संलिप्त रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था।
प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक अन्य विशेष टीम को तत्काल भोपाल रवाना किया गया। टीम द्वारा स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी धीरेन्द्र सिंह तोमर को एक पिस्टल एवं दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी धीरेन्द्र सिंह तोमर की पुलिस रिमांड प्राप्त कर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायरों एवं संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर शीघ्र ही वैधानिक जब्ती कर आर्थिक प्रहार किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button