Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

Ad

देवघर। स्थानीय स्टेशन रोड स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में आज मंच द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूरे देशभक्ति भाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत आदत, विचार, व्यवहार और उपयोग में दृढ़ता से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में भी यह एक सशक्त कदम होगा।
कार्यक्रम में मंच के प्रांत समन्वयक मनोज सिंह, प्रभाष गुप्ता, अमर सिन्हा, जीवेश सिंह, महेश दुबे, मिथिलेश बाजपेई, सुनील गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, आशा झा, राकेश झा, राकेश राय, शत्रुधन सिंह, सुधीर सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, बमशंकर दुबे, संजीव सिंह, पंकज बरनवाल, बाबा सोना श्रृंगारी सहित मंच के अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी की भूमिका को मजबूत करने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button