Advertisement Carousel
Blog

सांसद कमलेश जांगड़े ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामीदेशभक्ति के रंग में रंगा सक्ती, भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

Ad

Advertisements

सक्ती जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय माहौल के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली।

Advertisements
Advertisements

सक्ती, 26 जनवरी। जिला मुख्यालय सक्ती स्थित कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के पश्चात सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया गया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और देशभक्ति के रंग में पूरे वातावरण को रंग दिया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों एवं मीसाबंदियों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

गणतंत्र दिवस समारोह में विभागीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे आम नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से मिली।

समारोह के दौरान शांति और सौहार्द के प्रतीक स्वरूप रंगीन गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए।
️ परेड परिणाम

मार्चपास्ट में कुल 9 टुकड़ियों ने भाग लिया।
प्रोफेशनल वर्ग में
磊 जिला पुलिस बल (पुरुष) – प्रथम
賂 जिला पुलिस बल (महिला) – द्वितीय
雷 नगर सेना (पुरुष) – तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नॉन-प्रोफेशनल वर्ग में
磊 सीनियर एनसीसी बालक
賂 जूनियर एनसीसी बालिका
雷 सीनियर एनसीसी बालिका को स्थान मिला।
 सांस्कृतिक कार्यक्रम परिणाम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में
磊 लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल, सक्ती – प्रथम
賂 जिंदल वर्ल्ड स्कूल – द्वितीय
雷 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी – तृतीय स्थान पर रहा।
 झांकी पुरस्कार

झांकी प्रतियोगिता में
磊 स्कूल शिक्षा विभाग – प्रथम
賂 कृषि विभाग – द्वितीय
雷 स्वास्थ्य विभाग – तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कुल मिलाकर, सक्ती में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, अनुशासन और जनभागीदारी का शानदार उदाहरण बना।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button