Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

सिंगाही थाना प्रभारी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

Advertisements

लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत नेपाल सीमा वर्ती इलाके में एसपी के निर्देश पर अपनी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होटल, ढाबों और वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए दुपहिया और चौपहिया वाहनों की तलाशी ली।

Advertisements
Advertisements

बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सिंगाही थाना प्रभारी मनीष सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बेलरायां कलेश हरण तिराहे पर चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वाहनों जैसे ट्रिपल राइडिंग बिना हेलमेट वाहन चलाने, चारपहिया वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने व सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

सुरक्षा कारणों से संदिग्ध वाहनों की भी गहन तलाशी ली गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया सिंगाही थाना प्रभारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन केवल कानूनी अपराध ही नहीं बल्कि जान माल के लिए भी खतरा है उन्होंने लोगों से अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील भी की। सिंगाही थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ साथ ऐसे सघन चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button