Advertisement Carousel
Blog

कलयुगी मामा की हैवानियत: जिंदा दामाद को कागजों में ‘मार’ कर मासूम बच्चों की करोड़ों की जमीन हड़पी

Ad

Advertisements

कलयुगी मामा की हैवानियत, जिंदा दामाद को कागजों में ‘मार’ कर मासूम भांजे-भांजियों की करोड़ों की जमीन हड़पी

Advertisements

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और पारिवारिक मूल्यों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। लालच में अंधे एक कलयुगी मामा ने ऐसा घिनौना खेल खेला कि जिंदा दामाद को ही सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया और अपने ही मासूम भांजे-भांजियों की पुश्तैनी करोड़ों की जमीन हड़प ली।
यह चौंकाने वाला मामला रायगढ़ जिले के ग्राम हालाहुली से जुड़ा है। पीड़ित मनीष शुक्ला को तब गहरा झटका लगा, जब उन्हें जानकारी मिली कि बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र में स्थित उनके बच्चों की पुश्तैनी जमीन को बिना किसी सूचना और सहमति के बेच दिया गया है। यह जमीन खसरा नंबर 258, रकबा 0.1500 हेक्टेयर की है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
जांच में सामने आया कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित का साला अखिलेश पांडेय है, जिसने अपने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। जमीन हड़पने के लिए आरोपियों ने सरकारी रिकॉर्ड, शपथ पत्र और दस्तावेजों में मनीष शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने खुद को मनीष शुक्ला के नाबालिग बच्चों का संरक्षक (गार्जियन) बताकर जमीन का सौदा कर डाला और बच्चों के हिस्से की रकम आपस में बांट ली। इस पूरे मामले में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, कूटरचित दस्तावेज और जाली शपथ पत्रों का इस्तेमाल किया गया।
पीड़ित मनीष शुक्ला की शिकायत पर थाना सकरी, जिला बिलासपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 420 (धोखाधड़ी), 464, 467, 468, 471 (जालसाजी) एवं 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अखिलेश पांडेय को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में शामिल अन्य आरोपी अनुराग पांडेय, अभिषेक पांडेय सहित अन्य की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए पुलिस ने साफ किया है कि जालसाजी, धोखाधड़ी और दस्तावेजी फर्जीवाड़े जैसे अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि लालच में इंसान किस हद तक गिर सकता है, जहां खून के रिश्ते भी महज जमीन और पैसों के आगे बेमानी हो जाते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button