Advertisement Carousel
Blog

20 लाख से अधिक की लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तारथाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी से नकदी व मोबाइल बरामद

Ad

Advertisements

20 लाख से अधिक की लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी से नकदी व मोबाइल बरामद

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements


थाना चांपा क्षेत्र में हुई 20 लाख रुपये से अधिक की सनसनीखेज लूट के मामले में थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पूर्व इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार कुर्रे पिता गोरेलाल कुर्रे, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर के कब्जे से 2 लाख 68 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन एवं एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 111(1) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हरीश देवांगन, निवासी चांपा, जो मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चांपा में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है, द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 09 जनवरी 2026 को वह कंपनी का कैश कलेक्शन कर सक्ती से चांपा लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम कोसमंदा मेन रोड तालाब के पास आरोपियों ने कार से उसका पीछा कर आंखों में मिर्ची पावडर जैसा पदार्थ फेंककर हमला किया, जबरन कार में बैठाकर मारपीट की और करीब 20 लाख 18 हजार 700 रुपये लूट लिए। बाद में पीड़ित को मैनपाट के पास खाई में धक्का देकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में साइबर टीम एवं थाना चांपा पुलिस द्वारा जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं आरोपियों की पहचान कर क्रमशः गिरफ्तारी की गई।
प्रकरण में फरार आरोपी सुनील कुमार कुर्रे को मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। इस मामले में अब तक लूट की बड़ी राशि, घटना में प्रयुक्त वाहन, हथियार एवं मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, एएसआई उमेंद्र मिश्रा एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button