Advertisement Carousel
Blog

52 पत्ती ताश से संगठित जुआ खिलाने वालों पर कोनी पुलिस का प्रहारऑपरेशन “प्रहार” के तहत 7 आरोपी गिरफ्तार, दो लाख से अधिक का माल जब्त

Ad

Advertisements

52 पत्ती ताश से संगठित जुआ खिलाने वालों पर कोनी पुलिस का प्रहार
ऑपरेशन “प्रहार” के तहत 7 आरोपी गिरफ्तार, दो लाख से अधिक का माल जब्त

Advertisements

बिलासपुर

बिलासपुर। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कोनी पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोनी पुलिस ने 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

Advertisements


यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112 भारतीय न्याय संहिता के तहत की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹71,850 नगद, 02 बंडल ताश, प्लास्टिक कारपेट, 05 मोबाइल फोन एवं 03 मोटर सायकल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹2,21,850 बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन “प्रहार” संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवनगर कोनी स्थित प्रमोद कौशिक के घर पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलते और खिलाते हुए पाए गए। पूछताछ में सभी आरोपियों ने जुआ संचालन करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एक्ट के मामले दर्ज हैं।
सभी आरोपियों को दिनांक 20 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें 21 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी, आरक्षक थमेंद्र रात्र, संजय गोस्वामी एवं रामकुमार बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button