Advertisement Carousel
Blog

प्रहार अभियान का असर: बिलासपुर में सघन कार्रवाई, 140 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

प्रहार अभियान का असर: बिलासपुर में सघन कार्रवाई, 140 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे “प्रहार अभियान” के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई करते हुए कुल 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं ACCU के मार्गदर्शन में संबंधित CSP एवं SDOP के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों द्वारा तड़के कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान 04–05 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात्रि में संचालित किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में 30 स्थायी वारंटी, 69 गिरफ्तारी वारंटी, 23 फरार आरोपी तथा 06 संदिग्ध गुंडा/निगरानी बदमाश शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग के दौरान थाना तोरवा, सिविल लाइन, कोनी एवं चकरभाठा थाना क्षेत्रों से 05 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चालू एवं धारदार हथियार बरामद किए गए, जिनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक से विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में 03 एवं 04 जनवरी 2026 को विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों से प्राप्त कुल 248 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। इनमें 125 सामान्य (सादरी) शिकायतें एवं 123 स्थानीय शिकायतें शामिल हैं।
बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस प्रकार के अभियानों से जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा, विश्वास और कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button