Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र वालों के साथ धूमधाम से मनाया छेरछेरा पर्व

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

Advertisements

दान की परंपरा ही छत्तीसगढ़ की असली पहचान- अनुज

आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम चरौदा में छेरछेरा के पावन अवसर पर 400 मीटर सी सी रोड के भूमिजन  व हनुमंत युवा समिति के सदस्यों द्वारा छेरछेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए| विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया और अपने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रूप से छेरछेरा मांगकर और अन्न दान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisements
Advertisements

विधायक अनुज ने छेरछेरा की बधाई देते हुए कहा कि ‘छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेर हेरा!’ यह केवल एक नारा नहीं है, यह हमारी उदारता का प्रतीक है। छेरछेरा का यह पर्व हमें सिखाता है कि खुशियाँ बांटने से बढ़ती हैं। जब किसान की मेहनत रंग लाती है और कोठार धान से भर जाते हैं, तब हमारा अन्नदाता उस अन्न को समाज के हर वर्ग को दान करता है। यह ‘अभिमान’ को त्याग कर ‘दान’ करने का उत्सव है। आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमने धान खरीदी का ऐतिहासिक लक्ष्य रखा है और समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि आपके घरों में हर त्योहार और छेरछेरा की रौनक बनी रहे। आज माता शाकंभरी की जयंती है।

इस पावन दिन को हम छेरछेरा के रूप में मनाते है ,माता शाकंभरी की कृपा से हमारे प्रदेश में कभी अन्न की कमी न हो, यही मेरी प्रार्थना है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, तीजा-पोरा और छेरछेरा जैसे त्योहारों के माध्यम से अपनी लुप्त होती संस्कृति को पुनर्जीवित कर रही है। हम चाहते हैं कि हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। आज इस शुभ अवसर पर, मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें और इस परंपरा को हमेशा बनाये रखे। हम सब मिलकर एक ‘समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़’ बनाएंगे। एक बार फिर, आप सभी को छेरछेरा और शाकंभरी जयंती की मंगलमय शुभकामनाएं!
इस दौरान विधायक अनुज शर्मा , शकुंतला ढिलेन्द् सेन,दिनेश खुटे, गोविंद साहू, राकेश यादव, संगीता पप्पू ध्रुव, योगेश साहू,सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जन प्रतिनिधिगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button