Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित करने एवम नशामुक्त युवा के तहत पोलिस और पत्रकारों के बीच मुकाबला

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

मुख्यालय धरसीवा के ग्राम पंचायत चरौदा में पिछले साल की तरह इस साल भी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमे आस पास के क्रिकेट प्रेमियों की टीम ने बड़ चडकर हिस्सा लिया।इस टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों व आस पास के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला।

Advertisements
Advertisements

टूर्नामेंट को लेकर सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव ने कहा

आजकल के युवा खेल के प्रति उदासीन होते जा रहे,मोबाइल के इस युग में उनकी प्रतिभा मोबाइल के गेम्स तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए,समय समय पर ऐसे खेल आयोजन होते रहने चाहिए जिससे यूवाओ का जीवन अनुशासन योग्य होने के साथ साथ खेलो के प्रति  उत्साह बना रहे।

थाना धरसीवां वर्सेस पत्रकार संघ धरसीवां के बीच मैच रहा आकर्षण का केंद्र

इस आयोजन में पोलिस और पत्रकारों के बीच हुवा मैत्री मैच मुख्य आकर्षण का विषय रहा,जिसमे पोलिस जवानों की टीम ने 8 ओवर के इस मैच में जीत हासिल करते हुए विजेता के रूप में ट्राफी अपने नाम की वही पत्रकारों की टीम उपविजेता रही।आयोजन कर्ता चरौदा सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव एवम मुक्तेश्वर क्रिकेट क्लब चरौदा ने सभी टीमों को शुभकामना देते हुए नववर्ष की बधाई भी दी।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button