Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में आज खेलभाठा, मैदान में शासन द्वारा जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम वर्षा बंसल, सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण गुड्डू यादव तथा जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति पटेल ने संयुक्त रूप से खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री जगन्नाथ केसरवानी, श्री भुवन लाल मिश्रा, श्री दुर्गा ठाकुर, श्री हरिनाथ खूंटे, श्री सतीश शर्मा, श्री संतोष चौहान, श्री प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण गुड्डू यादव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button