Advertisement Carousel
Blog

मोबाइल फोन से क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला आरोपी सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ा

Ad

Advertisements

मोबाइल फोन से क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला आरोपी सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ा

Advertisements

कार, मोबाइल व नकदी जब्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

बिलासपुर,
थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, कार एवं नकदी जब्त की गई है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि मनोज पोपटानी नामक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक के आसपास अपनी बलेनो कार में घूम-घूमकर मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महाराणा प्रताप चौक के पास संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, किंतु चालक पुलिस को देखकर आगे बढ़ गया, जिसे पीछा कर रोका गया।
आरोपी ने अपना नाम मनोज पोपटानी पिता नंदलाल पोपटानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी हेमूनगर सिंधी कॉलोनी, झूलेलाल मंदिर के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर बताया। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की तलाशी लेने पर क्रिकेट सट्टा खिलाने से संबंधित गतिविधियां पाई गईं।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग अल्ट्रा-23 मोबाइल फोन, बलेनो कार क्रमांक CG-10-AP-8886 तथा 6,700 रुपये नगद जब्त किए गए, जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 61 हजार 700 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(1) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button