Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

थाना भोपालपटनम् एवं थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में IED एवं माओवादी डम्प बरामद।

Advertisements

थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सोमनपल्ली–बंदेपारा कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा श्रृंखलाबद्ध रूप से लगाए गए 10-10 किलोग्राम के 02 नग कमांड IED सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किए गए।

Advertisements

उक्त IED माओवादियों द्वारा सड़क मार्ग पर क्रमबद्ध तरीके से लगाए गए थे, जिन्हें थाना मद्देड़ पुलिस एवं बीडीएस टीम द्वारा सतर्कता से बरामद किया गया। तत्पश्चात बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

Advertisements

इसी क्रम में थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत कोण्डापड़गु के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग एवं डी-माईनिंग अभियान के दौरान कैम्प कांडलापर्ती-2 से केरिपु 214 बटालियन एवं जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा 02-02 किलोग्राम के 02 नग प्रेशर IED बरामद किए गए, जिन्हें केरिपु 214 की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया।

सर्चिंग के दौरान कोण्डापड़गु क्षेत्र में माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गए 02 नग सफेद ड्रम भी बरामद किए गए, जिनमें माओवादियों द्वारा रसद सामग्री संग्रहित कर रखी गई थी।

क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है तथा माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button