Advertisement Carousel
Blog

30 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित दो शराब कोचिये गिरफ्तार, स्कूटी जप्त

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

30 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित दो शराब कोचिये गिरफ्तार, स्कूटी जप्त

बिलासपुर।
जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये बताई जा रही है, तथा परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी जप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2025 को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रानीगांव में दो व्यक्ति स्कूटी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री हेतु जा रहे हैं।

मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर खिलेश्वर कंवर (19 वर्ष) निवासी सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा तथा सुनीता मरावी (35 वर्ष) निवासी रानीगांव, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को होंडा एक्टिवा स्कूटी में शराब ले जाते हुए पकड़ा।

आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं होंडा एक्टिवा स्कूटी को जप्त कर दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे, धनराज कुंभकार, देवानंद चन्द्राकर, मनीष जायसवाल एवं महिला आरक्षक अनिषा कश्यप की विशेष भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button