Advertisement Carousel
राज्य

विक्रम मजीठिया का करीबी 6 दिन के विजिलेंस रिमांड पर

पंजाब 
विक्रम मजीठिया से जुड़ी खबर सामने आई है। विक्रम मजीठिया के करीबी को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि शराब व्यापारी हरप्रीत सिंह गुलाटी को आज विक्रम मजीठिया से जुड़े मामले में मोहाली कोर्ट में पेश किया गया है। जहां कोर्ट ने हरप्रीत सिंह गुलाटी को 6 दिन के विजिलेंस रिमांड पर भेजा है। 

Advertisements

वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि विक्रम मजीठिया और हरप्रीत गुलाटी को आमने-सामने बैठा कर गहराई से विजिलेंस पूछताछ कर सकती है। विक्रम मजीठिया मामले में गुलाटी गवाह है। बताया जा रहा है कि मामला 10 करोड़ रुपए के लेन-देन का है। मजीठिया ने इस पैसे से शिमला और दिल्ली में  प्रॉपर्टी खरीदी थी। बता दें कि हरप्रीत सिंह गुलाटी को मोहाली के सेक्टर 106 से गिरफ्तार किया गया था।  

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button