Advertisement Carousel
राज्य

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीदी यात्रा में लगाए जो बोले सो निहाल के जयकारे

Ad

अंबाला
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें साला शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी यात्रा में शामिल होते हुए गुरू जी का आशीर्वाद लिया और यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया। उन्होंने "जो बोले सो निहाल" के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं में जोश का संचार किया। 
इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज को सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि यात्रा दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button