Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

खबर का असर 40 पंचायतों में स्वच्छता की जांच के जिला पंचायत सीईओ ने गठित की पांच सदस्यीय टीम..

Ad

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

देवभोग न्यूज… देवभोग ब्लॉक के 40 पंचायतों के द्वारा 15 वें वित्त से स्वच्छता के लिए करीब 31 लाख रुपए कि राशी आहरण कि गई थी जिसे लेकर समाचार पत्र केद्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था और स्वच्छता के नाम पर हुए बंदरबाट का उजागर किया था। जिसे लेकर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने फौरन संज्ञान में लेते हुए देवभोग ब्लॉक के पंचायतों पर अब शिकंजा कसने जा रहा है। बता दें देवभोग ब्लॉक के लगभग 40 पंचायतों ने स्वच्छता कार्यों के नाम पर तीन माह के अंतराल में करीब 31 लाख रुपए आहरण किए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आया।

Advertisements
Advertisements

इस गंभीर मामले पर अब जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला पंचायत सीईओ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता देवभोग जनपद पंचायत सीईओ करेंगे। टीम जल्द ही सभी संबंधित पंचायतों में पहुंचकर खर्च की वास्तविकता की जांच करेगी और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
प्रशासनिक हलकों में यह कदम बड़े सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि स्वच्छता जैसे संवेदनशील विषय पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई के बाद जिम्मेदारों पर उचित कार्यवाही होगी और पारदर्शिता सामने आएगी।

बता दें देवभोग ब्लॉक के 53 पंचायतों में से 40 पंचायतों के द्वारा स्वच्छता के नाम पर तय मापदंड से अधिक राशि का आहरण किए थे सरकारी मापदंड के अनुरूप 30 परसेंट ही स्वच्छता के नाम राशी आहरण करना था लेकिन नियम को अवहेलना करते हुए अधिकत्तर पंचायतों ने एक लाख से ज्यादा कि राशी आहरण कर सरकारी पैसों का दुरपयोग किया गया हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button