Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिले के होनहार युवक अरविंद सिदार ने बढ़ाया आदिवासी समाज का मान, CGPSC में हुआ चयन

Arvind Sidar, a promising young man from Sarangarh district, has enhanced the prestige of the tribal community and has been selected in the CGPSC.

सारंगढ़। सारंगढ़ जिले के युवा प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपने परिश्रम और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदिवासी समाज के युवा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं और अपने मजबूत इरादों से सफलता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
Advertisements
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत झरपडीह के निवासी भोगसिंह सिदार जी के सुपुत्र अरविंद सिदार ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर CGPSC आबकारी उपनिरीक्षक (Excise Sub-Inspector) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
अरविंद सिदार ने अपनी सफलता का श्रेय माता–पिता के आशीर्वाद, कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति को दिया है। वे हमेशा से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए माता–पिता की आज्ञा का पालन करते आए हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे आदिवासी समाज और सारंगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों व समाजजन ने अरविंद सिदार को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवा साथियों के लिए एक प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।
अरविंद सिदार जी को CGPSC में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button