Advertisement Carousel
Blog

सक्ती जिले की पांच राइस मिलों में औचक दबिश, सभी सील

Ad

Advertisements

कलेक्टर के सख़्त निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
सक्ती जिले की पांच राइस मिलों में औचक दबिश, सभी सील

Advertisements

सक्ती

Advertisements


धान खरीदी के अंतिम चरण में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के सख़्त निर्देश पर आज जिले की पांच राइस मिलों में औचक निरीक्षण कर उन्हें सील कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ  वासु जैन के नेतृत्व में खाद्य विभाग एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
संयुक्त जांच दल द्वारा विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम भाटा स्थित मेसर्स एल.एन. ट्रेडर्स, नगर पंचायत नया बाराद्वार स्थित श्री रामचंद्र राइस एंड ऑयल मिल, विकासखण्ड सक्ती के ग्राम बगबुड़वां (डोडकी) स्थित श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज, विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम शेरो स्थित श्री कामाक्षी राइस मिल तथा विकासखण्ड सक्ती के ग्राम कोटमी स्थित  सत्या राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया।


जांच के दौरान धान एवं चावल के स्टॉक, अभिलेख, उठाव एवं जमा विवरण की गहन जांच की गई। निरीक्षण में कुछ मिलों में धान की मात्रा अधिक तथा कुछ में कम पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार धान एवं चावल की जब्ती एवं सुपुर्दगी की कार्रवाई करते हुए सभी पांचों राइस मिलों को सील कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एल.एन. ट्रेडर्स,  रामचंद्र राइस एंड ऑयल मिल एवं  कृष्णा इंडस्ट्रीज में धान की मात्रा अधिक पाई गई, जबकि श्री कामाक्षी राइस मिल एवं श्री सत्या राइस मिल में धान की कमी पाई गई। सभी मामलों में नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की गई।


कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, रीसाइक्लिंग या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अंतिम चरण में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ सतत निगरानी रखें।
जिला प्रशासन ने राइस मिलर्स को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि शासन के नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा दोषियों के विरुद्ध जुर्माना, मिल सील करने सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में औचक निरीक्षण की कार्रवाई और तेज की जाएगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहे और किसानों के हित सुरक्षित रहें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button