Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

यातायात पुलिस द्वारा आम रोड में वाहन खड़ी कर लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे मालवाहकों पर कार्यवाही

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर नक्सल ऑपरेशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री अजय खेस एवं यातायात टीम द्वारा शहर के गंज चौक, महावीर चौक, भगत सिंह चौक, रेस्ट हाउस रोड में मालवाहक वाहनों का सामान लोडिंग-अनलोडिंग का समय निर्धारण किया गया है

Advertisements
Advertisements

किन्तु यातायात नियमों का उल्लंघन कर मालवाहक चालकों द्वारा आम रोड में वाहन खड़ी कर लोडिंग-अनलोडिंग किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही किया गया है जो निम्न है-
01. आम रोड में वाहन खड़ी कर लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले कुल 27 वाहनों पर कार्यवाही ।
02. तेज गति 08 वाहनों पर कार्यवाही।
03. मोटरयान अधिनियम की अन्य धाराओं में कुल 63 वाहनों पर कार्यवाही ।

Advertisements


इस प्रकार कुल 98 वाहन चालकों से 47000/- रूपये जुर्माना वसूला गया है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस की सभी मालवाहक चालकों से अपील है कि अपने निर्धारित समय में ही सामान लोडिंग-अनलोडिंग करें, ओव्हर स्पीड वाहन न चलायें, यातायात नियमों का पालन करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं असुविधा से बचे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button