Advertisement Carousel
Blog

सशस्त्र सीमा बल की 70वीं वाहिनी के बरसोला समवाय के कार्यक्षेत्र ग्राम-बरसोला कलां में सामाजिक चेतना अभियान” का किया गया आयोजन

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया क्षेत्र के बरसोला कला में 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी द्वारा सामाजिक चेतना अभियान का आयोजन किया गया l यह आयोजन वाहिनी मुख्यालय के बरसोला समवाय के ग्राम-बरसोला कलां में किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस कार्यक्रम का आयोजन 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के अतुल कार्की, कमांडेंट के दिशानिर्देश में  किया गया। इस आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि प्राथमिक विद्यालय जसनगर के प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन अंसारी,  मेघनाथ राउत उप कमांडेंट, प्राथमिक विद्यालय बाबापुरवा तथा प्राथमिक विद्यालय कोईराला घाट के सभी शिक्षकगण, लगभग एक सौ अस्सी छात्र-छात्राएं,

Advertisements

अभिभावकगण तथा आस पास गांव के ग्रामीण सहित अन्य बलकर्मी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया तदोपरांत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक, भाषण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछ कर सही उत्तर देने वाले तीस छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।

सभी को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान, सामाजिक कुरीतियां, स्वच्छता अभियान इत्यादि बिंदुओं पर जागरूक किया, जिसको वहां पर उपस्थित ग्रामीणों तथा सभी छात्र-छात्राओं द्वारा खूब सराहा गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अंत में सभी प्रतिभागियों तथा खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button