Advertisement Carousel
Blog

दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रिपोर्टर जय ठाकुर

Advertisements

दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल की मांग को लेकर किया जाता था प्रताड़ित

जांजगीर-चांपा।
जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisements


पुलिस के अनुसार नवविवाहिता ने 11 फरवरी 2026 की रात अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना शिवरीनारायण में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ धर्मेन्द्र निर्मलकर के साथ हुई थी। शादी के करीब दो माह बाद से ही पति, सास, देवर और मौसी सास द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाने की बात कहकर उसे गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पति धर्मेन्द्र निर्मलकर, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर (निवासी राहौद) और मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर (निवासी खोखरी, थाना शिवरीनारायण) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, एएसआई रामप्रसाद बघेल, आरक्षक विवेक ठाकुर, नितिन द्विवेदी, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले और महिला आरक्षक अंजिमा बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button