Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

आरएचओ के तबादला को रोकने कलेक्टर के नाम सौपें ज्ञापन, नहीं होने से चक्काजाम कि ग्रामीणों ने दी चेतावनी

Ad

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच दी अल्टीमेट…

Advertisements

देवभोग न्यूज़…झाखरपारा उप स्वास्थय केन्द्र में पदस्थ पुरुष आरएच ओ अमित पटेल के ट्रान्सफर रुकवाने गरियाबंद कलेक्टर के नाम आवेदन देकर देवभोग अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपे हैं। और चेतावनी भी दी गई हैं कि अगर एक सप्ताह के अंतराल में ट्रांसफर नहीं रुका तो सड़क में उतर कर आंदोलन करने कि चेतावानी दी हैं। बात दें अमित पटेल ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष करीब आठ से दस सालों से अकेले सब सेंटर झाखरपारा में पदस्थ रहकर क्षेत्र के लोगों को सेवा देते आ रहा था। और उसके तबादला के बाद सब सेंटर झाखरपारा में कर्मचारी अभी वर्तमान में नहीं हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि चमार सिंह पात्र।
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि आरएचओ अमित पटेल झिरीपानी, झाखरपारा, और डूमरबहाल तीनों पंचायतों में एक मात्र स्वास्थय कर्मी था जो निरंतर सेवा देते आ रहा था तीनों पंचायतों को अकेले संभाल राहा था उप स्वास्थय केन्द्र झाखरपारा में पहले से ही कर्मचारी कि कमी है और ऐसे में इनका ट्रांसफर होना क्षेत्र के लोगों के लिए काफी समस्या हैं।

ग्रामीणों ने लगाया मंडल अध्यक्ष पर आरोप.. क्षेत्र के ग्रामीणों ने झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा पर सीधा आरोप लगाते हुए कह रहें हैं कि अपनी निजी कारणों से अपनी लेटर पैड का दुर्पयोग करते हुए ट्रांसफर करने का इस्तेमाल किया गया है जो अनुचित हैं इस क्षेत्र में हमेशा से ही कर्मचारी कि कमी रहती हैं और यहां के कर्मचारी का ट्रांसफर करना बड़ा ही दुर्भाग्य हैं। और अपनी निजी कारणों से इस तरह से अपने पद का गलत तरीके से उपयोग करना सरासर गलत है।

सेटप के अनुरूप कर्मचारि नहीं फिर भी तबादल.. देवभोग स्वास्थय केन्द्र में अभि भी सेटप के अनुसार कर्माचारी नहीं हैं अधिकांश उप स्वास्थय केन्द्र में कर्मचारी कि कमी है ऐसे में यहां सेटप भरे बिना जो यहां पदस्थ हैं उन्हें यहां से तबादल करने से स्वास्थय सेवा पूरी तरह से चरमरा जायेगी।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश साहू का कहना है कि सब सेंटर झाखर पारा में दो आरएचओ और एक सीएचओ का सेटप हैं और अभी वर्तमान में अमित पटेल के ट्रान्सफर के बाद उप स्वास्थय केन्द्र निस्तिगुड़ा के आरएचओ नरेंद्र सिदार को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सब सेंटर झाखरपरा में पदस्थ किया गया हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता चमार सिंह पात्र का कहना है कि व्यक्तिगत कारणों से स्वच्छ कर्मचारी के तबादले का प्रशंसा करना गलत है क्यों कि ऐसे ऐसे कर्मचारियों के भरोसे से ही उप स्वास्थय केन्द्र संचालित हो रहा हैं ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा ज्ञापन देकर चक्का जाम करने कि चेतावानी देना सही है अगर ऐसा होता है सरकार कि छवि धूमिल होती हैं जिसका खामियाजा हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े पदाधिकारियों को इसका सामना करना पड़ता हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि चमार सिंह पात्र।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button