शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट
विनयशील ने दीपक बैज के साथ लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग
रायपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फसरबहार क्षेत्र में धान खरीदी प्रक्रिया में हुए कथित घोटाले पर आज यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विनयशील ने साय सरकार पर करोड़ो के धान खरीदी घोटाले का आरोप लगाते हुए तत्काल जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घोटाला न केवल करोड़ों का गबन है, बल्कि किसानों का भरोसा भी तोड़ रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनयशील ने बताया कि फसरबहार के धान खरीदी केंद्रों में पिछले विपणन वर्ष के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। समितियों ने किसानों से कम मात्रा में धान खरीदकर रिकॉर्ड में अधिक धान दर्ज किया, जिससे सरकारी कोष का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने दावा किया कि लगभग सातवें महीने तक 752312 हजार क्विंटल धान के स्टॉक में गंभीर कमी पाई गई, जो किसानों के भुगतान को प्रभावित कर रही है। “यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि हजारों किसानों की मेहनत राज कोष का लूट है। भाजपा सरकार की मिलीभगत से यह घोटाला संभव हुआ,” विनयशील ने कहा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुद्दे को उठाते हुए राज्य सरकार की धान खरीदी नीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि साय सरकार एक तरफ़ तो किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान बेचने से रोकने की साजिश रच रही है।दूसरी तरफ़ VVIP जशपुर आदिवासी बहुल जिले में बड़े स्तर पर धान ख़रीदी घोटाले हुए हैं। हमारी सरकार आने पर ऐसी अनियमितताओं पर सख्ती करेंगे,” बैज ने जोर देकर कहा।
उन्होंने राज्य सरकार से FIR दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करने की माँग की है। उन्होंने कहा नगर पंचायत अध्यक्ष ने जो सबूत दिया हैं वो साबित करने के लिए काफ़ी हैं की अकेले मुख्यमंत्री की विधानसभा के एक जनपद में 15 करोड़ का घोटाला हुआ है।
दीपक बैज जी ने सवाल पूछा है की
इस घोटाले की खबर 13-09-2025 अखबार में छपी है। जिसमें धान खरीदी केंद्र में धान नहीं होने की पुष्टि की गई है। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है।
आज तक कुनकुरी विधानसभा के फ़रसबहार अतर्गत धान ख़रीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन क्यों नहीं किया गया ?
बैज ने भी कहा कि पार्टी स्तर पर जल्द ही जशपुर में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहां इस घोटाले पर विस्तृत चर्चा होगी।
विनयशील, जो कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय हैं, ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जशपुर जिले के अन्य विकासखंडों में भी समान शिकायतें होने का जिक्र किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और कांग्रेस के साथ मिलकर आंदोलन का हिस्सा बनें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित पत्रकारों ने जब सरकार की ओर से की जा रही जांच का जिक्र किया, तो विनयशील ने इसे ‘आंख मूंदकर’ जांच करार दिया। “सरकार खुद घोटाले में लिप्त लोगों को बचाने का काम कर रही है। हमें पारदर्शी और स्वतंत्र जांच चाहिए,” उन्होंने स्पष्ट किया।