Advertisement Carousel
राज्य

अब सफर होगा तेज़ और आरामदायक! पंजाब के इन शहरों को जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस — देखें कब से चलेगी

फिरोजपुर 
रेलवे विभाग द्वारा घोषित फिरोजपुर- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द पटड़ी पर दौड़ने जा रही है। रेल विभाग की ओर से इस गाड़ी का टाईमटेबल जारी कर दिया है और जल्द ही इसके चलने की तिथि घोषित हो जाएगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चला करेगी। फिरोजपुर कैंट से ट्रेन चलने का समय सुबह 7:55 बजे रखा गया है जो बाद दोपहर 2:35 दिल्ली पहुंचा करेगी। वहां से वापसी ट्रेन चलने का समय सायं 4 बजे है और रात 10:35 बजे यह गाड़ी फिरोजपुर पहुंचा करेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव फरीदकोट, बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, पानीपत स्टेशनों पर होगा।

Advertisements

वहीं गुरुपर्व के अवसर पर रेलवे द्वारा फिरोजपुर को एक ओर नया तोहफा दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा मोगा से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी गाड़ी को फिरोजपुर से चलाने के निर्णय पर हरी झंडी दी गई है और यह गाड़ी नवंबर महीने में फिरोजपुर से चलने शुरू हो जाएगी। इस बात का खुलासा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. राणा गुरमीत सिंह सोढी ने किया है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस गाड़ी का फिरोजपुर सहित आसपास के लोगो को काफी लाभ मिलेगा।

Advertisements

राणा सोढ़ी ने कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देशक कोचिंग संजय आर नीलम द्वारा जारी पत्र में यह गाड़ी सुबह 7 बजे नई दिल्ली स्टेशन से चलेगी और जाखल, लुधियाना, मोगा से होते हुए दोपहर 3 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस तरह फिरोजपुर से दोपहर 3:35 पर चलकर रात्रि 11:35 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार चलने वाली इस ट्रेन को लेकर विभाग द्वारा सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। केन्द्र सरकार का फिरोजपुर के विकास में विशेष ध्यान है। सोढी ने कहा कि मार्च 2026 से पहले पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर की सौगात भी यहां की जनता को मिल जाएगी और ओ.पी.डी. शुरू हो जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button