Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाने मुख्यमंत्री से की मांग।

Ad

सारंगढ़ से प्रवीण थॉमस की रिपोर्ट

Advertisements

सारंगढ / छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहे जाने वाले राज्य है यहाँ अधिकांश किसानों धान की खेती पर निर्भर रहते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवम्बर माह से सभी सोसायटी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है। बैमौसम बारिश के कारण कई दिनों तक अधिकांश सोसायटी में धान खरीदी बंद थी।अभी वर्तमान में सोमवार, मंगलवार, बुधवार,को सरकार द्वारा अनावश्यक बंद किया गया था।जो किसानों की मुसीबत को बढ़ा दिया है। कई किसान अपने धान 31 जनवरी तक नही बेच पा रहे है। और पंजीयन कराये हुए रकबा पर धान बच रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कम से कम एक सप्ताह बढ़ाने की मांग की है। ताकि छत्तीसगढ़ के सभी किसानो अपने धान को आसानी से बेच सके। प्रवक्ता बाघे ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने किसानों के हित मे धान खरीदी का समय सीमा को बढ़ाकर सभी किसानों का धान खरीदने की काम किया था। और किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नही हो ।धान एक भी न बचे इसके लिए कई अहम फैसला लिया करता था। छत्तीसगढ़ सरकार किसान हित को देखते हुए धान खरीदी का समय सीमा बढ़ा कर किसानों का सम्मान करें।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button