Advertisement Carousel
राज्य

हैरान करने वाली गवाही: पूर्व DGP मुस्तफा के नौकरों ने खोले बेटे की मौत के राज

Ad

चंडीगढ़ 
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की रहस्यमय मौत की जांच में एसआईटी लगातार जुटी हुई है। ये मामला उलझता ही जा रही है। इसी बीच बुधवार देर रात तक पुलिस ने मुस्तफा के घर पर काम करने वाले 4 नौकरों के बयान दर्ज किए।

Advertisements

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में नौकरों ने बताया कि पूर्व डीजीपी और उनके बेटे के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने इन बयानों की बारीकी से समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं, वीरवार को 3 अन्य नौकरों से भी पूछताछ की जाएगी। जांच टीम अकील की पत्नी के अलग रहने की वजह जानने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस अब इस पहलू की भी पुष्टि करने में जुटी है, ताकि अकील की मौत से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, एसआईटी अभी तक अकील के राइटिंग सैंपल (हस्तलेख नमूने) नहीं ले पाई है। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आज उसके कॉलेज या यूनिवर्सिटी जाकर ये सैंपल एकत्र करेगी। आम तौर पर पुलिस हस्ताक्षर (सिग्नेचर) के आधार पर ही मिलान करती है और इसके लिए बैंक से रिकॉर्ड जुटाया जाता है। लेकिन इस मामले की हाईप्रोफाइल केस और बरामद नोटों की संख्या अधिक होने के कारण जांच एजेंसी को अब बड़े पैमाने पर राइटिंग सैंपल की जरूरत महसूस हो रही है। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button