Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


डभरा पुलिस की कार्रवाई, रायगढ़ से पकड़कर आरोपी को भेजा गया जेल

Sakti Police के थाना डभरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना डभरा में अपराध क्रमांक 133/26 के तहत धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी सत्यम बसंत उम्र 22 वर्ष निवासी कोसिर थाना कोसिर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की तलाश की जा रही थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़ में मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह 22 अप्रैल 2026 को नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था और रायगढ़ में रखे हुए था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश पटेल के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक राजेश धीरहे और धनेश्वर दिवाकर की विशेष भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button