```html ```

सिंगाही थाना प्रभारी ने धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल भ्रमण किया

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आगामी धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सिंगाही कस्बा व बेलरायां बाज़ार में  पैदल भ्रमण किया ।  बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार आगामी धनतेरस छोटी दीपावली तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के सभी थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ सिंगाही नगर पंचायत के प्रमुख बाजार में व बेलरायां मार्केट में एवं संवेदनशील भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया तथा जनमानस लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया। सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व पर नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंगाही पुलिस चौबीस घंटे जनता की सेवा में तत्पर हैं ताकि लोग शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *