शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट
जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में दिनांक 15/10/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में विद्यालय के नए स्कूल भवन का भूमिपूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कौशल्या साय जी उपस्थित रहीं ।उनके करकमलों से भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह,जनपद उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र गुप्ता,जनपद सदस्य श्रीमती ममता कश्यप,श्रीमती पिंकी गुप्ता,श्रीमती मेनका बेसरा,श्रीमती रश्मिता तुरी,दुलदुला सरपंच श्री मनोज भगत,जनप्रतिनिधिगण श्रीमती सरोजनी सिंह,उमा देवी,कमला निराला,कुंजवती सिंह,जनपद सी ई ओ श्री पुष्कर पटले,तहसीलदार दुलदुला श्री राहुल कौशिक,विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हेमंत कुमार नायक,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नरेश चौहान,विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री दीपेंद्र कुमार सिंह ,ई ई राजेश श्रीवास्तव,एस डी ओ सोनसाय पैकरा,ई अमन,प्राचार्य श्रीमती निर्मला खलखो,वरिष्ठ व्याख्याता श्री गोपाल राम चौहान,शिक्षक गण,अभिभावकगण,विद्यार्थी और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
श्रीमती कौशल्या साय जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने एवम पर्यावरण संरक्षण,अनुशासन के महत्व पर बल दिया ।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती निर्मला राठौर के द्वारा किया गया,जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न कराया ।भूमिपूजन का यह कार्यक्रम शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था ।