अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 100 बोरी महुआ लहान नष्ट
जांजगीर-चांपा ज़िले में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 100 बोरी महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया है। देखिए ये रिपोर्ट…

जांजगीर-चांपा ज़िले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में, पुलिस टीम ने बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गोमदा और बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करनौद में छापेमार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को लावारिस हालत में 100 बोरी महुआ लाहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इसके साथ ही, शराब बनाने में उपयोग होने वाला चूल्हा और सिल्वर का तबेला भी बरामद किया गया, जिसे ज़ब्त कर लिया गया है।
यदुमणी सिदार SDOP चांपा,
“अवैध शराब के विरुद्ध हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। समाज को नशे से मुक्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
अवैध शराब के कारोबार पर अब पुलिस की नज़र और सख्त हो गई है। लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।