Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलो से अधिक गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा विक्रेता और खरीददार समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 50.890 किलोग्राम गांजा, दो कारें और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 18 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के कंधमाल से एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो व्यक्ति फतेहपुर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। वहीं एक लाल रंग की हुंडई आई-10 कार उनके आगे-आगे सुरक्षा और निगरानी के लिए चल रही थी।

Advertisements

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में टीम गठित कर सरिया थाना के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने दोनों संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की। पूछताछ में सामने आया कि आगे चल रही कार में बैठे आरोपी गांजा बिक्री के बाद खरीददारों को छत्तीसगढ़ सीमा पार कराने आए थे।

तलाशी के दौरान सफेद हुंडई ऑरा कार से कुल 25 पैकेट गांजा बरामद हुआ। कार की बीच वाली सीट में 4 पैकेट और डिक्की में 21 पैकेट रखे गए थे। प्रत्येक पैकेट में लगभग 2-2 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था, जिसे खाकी टेप से पैक किया गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा के कंधमाल से लाकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में खपाने की तैयारी में थे। गांजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लिपुन साहू, पंचानन बेहरा, चंद्रकांत मलिक, लिट्टू बेहरा, मोहम्मद आजम और रंगनाथ कोरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सरिया पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button