Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़नारायणपुर

अबूझमाड़ के शब्बीर वड्डे को एमबीबीएस में चयन होने पर कलेक्टर ने दी बधाई

Ad

नारायणपुर से  डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट

नारायणपुर, जिले के विकासखंड ओरछा के छोटे से ग्राम हिकोनार में जन्मा शब्बीर वड्डे, बचपन से ही कुछ अलग करने का जज़्बा रखता था। उसका सपना था डॉक्टर बनकर अपने क्षेत्र के गाँव और समाज की सेवा करना। आर्थिक तंगी, सीमित संसाधन और माओवाद प्रभावित क्षेत्र की तमाम कठिनाइयाँ भी उसकी उम्मीदों के आगे कभी दीवार नहीं बन सकीं। शब्बीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय, देवगांव से पूरी की।

Advertisements
Advertisements

पढ़ाई में उसकी रुचि और मेहनत देखकर विद्यालय की अधीक्षक श्रीमती रंजीता नाग ने उसे अपने पुत्र की तरह स्नेह और सहयोग दिया। वे न केवल उसकी पढ़ाई की ज़रूरतों को पूरा करती रहीं, बल्कि उसके लिए एक मजबूत मानसिक संबल भी बनीं।
शब्बीर को जब जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘परियना कोचिंग’ में अध्ययन का अवसर मिला, तब उसने इस मौके को जीवन की दिशा बदलने वाले मोड़ के रूप में लिया, 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उसने पूरी निष्ठा से पूरी की और फिर नीट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर दिखाया। वर्ष 2024 में शब्बीर को एक और बड़ा अवसर मिला और जापान के साकुरा विज्ञान तकनीक यात्रा में भाग लिया। यह अनुभव उसकी सोच को और विस्तृत बना गया और आखिरकार, मेहनत रंग लाई और उसे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस में प्रवेश मिल गया। इस उपलब्धि से न केवल शब्बीर का सपना साकार हुआ, बल्कि पूरे जिले के लिए यह गौरव का क्षण बन गया है। उसकी सफलता अब अबुझमाड़ के अन्य बच्चों के लिए एक प्रेरणा बन गई है। शब्बीर वड्डे ने आज जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से मुलाकात की, कलेक्टर ने उसे हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित संस्था के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button