अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। रविवार को महिला थाने की थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा सिंह व उपनिरीक्षक शिल्पी शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों के सहयोग से बारह परिवारिक विवादों में सुलह का प्रयास पक्षकारों के मध्य कराके सात जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराके साथ साथ भेजा गया है !

बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा सिंह व उप निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारह शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से सात जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, जिसमें पांच मामले जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से सोचने का समय दिया गया है। सुलह से विदाई करने में उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य महिला आरक्षी सीता, महिला आरक्षी बबली पवार का काफी सराहनीय सहयोग रहा है l