Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

खीरी में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन की सतर्कता से शांतिपूर्वक निकाला गया ताजियों का जुलूस

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी: मोहर्रम के अवसर पर कस्बा खीरी में बीसवें मोहर्रम का ताजियों का जुलूस सोमवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।रविवार को भी थाना प्रभारी निराला तिवारी की भूमिका सराहनीय रही। रौशनी और मेले की व्यवस्थाओं को लेकर वे दिन और रात मैदान में डटे रहे। खास बात यह रही कि इसी दौरान कांवड़ियों के निकलने वाले जत्थों को भी सकुशल व सुरक्षित उनके मार्गों से गुजारा गया, जिससे कहीं भी अव्यवस्था या टकराव की स्थिति नहीं बनी।

Advertisements
Advertisements

सोमवार की देर रात सभी ताजिए दरगाह परिसर में एकत्र होते हैं और वहां से एक साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस के रूप में ईदगाह के पास स्थित कर्बला पहुंचते हैं, जहां उन्हें विधि-विधान के साथ दफन किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान भी पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बनाए रखता है।सोमवार को भी सीओ रमेश कुमार तिवारी और थाना प्रभारी निराला तिवारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ डटे रहे और पूरे जुलूस मार्ग पर पैनी निगरानी रखते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।जुलूस में चेयरपर्सन प्रतिनिधि फहीम अहमद, समाजसेवी अतीक अहमद, मोहम्मद शाबान व शकील खान यूसुफी भी शामिल हुए। जुलूस की व्यवस्था में चेयरपर्सन प्रतिनिधि के भाई अतीक उर्फ बाबा और मुफीद अहमद भी साथ-साथ चलते रहे और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। सभी समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का परिचय देते हुए प्रशासन का सहयोग किया।चेयरपर्सन प्रतिनिधि फहीम अहमद ने कहा कि मोहर्रम का यह जुलूस आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ, इसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं।वहीं उनके भाई अतीक अहमद ने संक्षेप में कहा कि प्रशासन ने बेहतरीन व्यवस्था की, जिसके चलते जुलूस शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सका।बता दें कि मोहर्रम की तारीखों में 20 तारीख का खास महत्व होता है। इस दिन नगर पंचायत ग्राउंड में रौशनी की जाती है और मेला भी लगता है। शहर भर में सजावटी ताजिए निकाले जाते हैं और विभिन्न स्थानों पर विशेष सजावटें की जाती हैं। देर रात शिया इमामबाड़े में आग का मातम होता है, जिसे देखने के लिए आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। यह दृश्य आस्था, श्रद्धा और गम का एक भावनात्मक प्रतीक होता है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button