Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

थानाध्यक्ष सिंगाही अजीत कुमार ने कांवर यात्रा को लेकर की पीस कमेटी की बैठक

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना सिंगाही क्षेत्र में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, डीजे ऑपरेटर, मंदिर के पुजारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम मिश्रा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित, दीपू गुप्ता, शिशिर गुप्ता, सभासद, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

थानाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन से सभी को अवगत कराया और इसका पालन करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। यात्रा के लिए रूट प्लान तैयार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जाएंगे बैठक में शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button