Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा में सड़क हादस युवक की मौत:- हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में आमने -सामने भिड़ंत, जांच में जुटी पुलिस।

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय युवक जगदीश यादव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसमें हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में आमने -सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisements

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम भादा का रहने वाला जगदीश यादव जोकि दूध बेचने का काम करता है। वह अपनी बाइक से दूध बेचने के लिए चांपा गया हुआ था जिसके बाद अपने घर जाने को निकला था। वह पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा मोड के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही हसदेव पब्लिक स्कूल बस की तेज रफ्तार की चपेट में आ गया।

जिससे आमने -सामने जोरदार भिड़ंत होने पर जगदीश यादव सड़क पर ही गिर पड़ा और शिर पर गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

जांजगीर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हसदेव पब्लिक स्कूल की बस को जब्त कर थाना में रखा गया है,वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button