Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

खनिज माफियाओं की तालिबानी हरकत: युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Ad

बलौदाबाजार। जिले में खनिज माफियाओं की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। गिधौरी थाना क्षेत्र के खपरीडीह गांव में मुखबिरी के शक में एक युवक के साथ तालिबानी सजा जैसी बर्बरता की गई। आरोपी माफियाओं ने युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisements

ऐतिहासिक प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आज होगा देव स्नान महोत्सव, पूरी धाम की परंपराओं संग होगी भव्य पूजा…

Advertisements

घटना 12 जून की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को एक खंभे से बांधा गया है और कुछ लोग उसे बेल्ट और लात-घूंसों से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक पर खनिज माफियाओं ने मुखबिरी का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का गढ़ बना हुआ है और स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

इस अमानवीय घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button