Blog

ताजिया कर्बला ले जाते समय विद्युत लाइन में छूने से लगी आग से आठ से अधिक लोगों गंभीर रूप से झुलसे अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमीरनगर में गुरुवार को मुहर्रम का जुलूस के दौरान दर्दनाक दिल को दहला देने वाली घटना से कोहराम मच गया। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गरदहा गांव में गुरुवार को सुबह ताजिया निकाला जा रहा था।

Advertisements

Advertisements

इस दौरान हाई टेंशन विद्युत लाइन से ताजिया टकरा गया। जिससे ताजिये में आग लग गई। इससे दस से अधिक लोग झुलस गए। इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने आनन फानन में झुलसे लोगों को किसी तरह नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी पीड़ितों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां हसीब उम्र करीब इक्कीस वर्षीय पुत्र शमशाद निवासी गरदहा की मौत हो गई। अन्य पीड़ितों का उपचार चल रहा है। इनमें से भी कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन की।

बताया जा रहा है कि ताजिये की ऊंचाई अधिक होने से विद्युत लाइन से छू गया था। जिससे करंट उतरने से ताजिया में आग लग गई जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आपको बता लखीमपुर खीरी जिलेभर में बुधवार को मुहर्रम गमगीन माहौल में मनाया गया था। कुछ इलाके में मुहर्रम की ग्यारह तारीख को ताजिये दफन होते हैं। इसी परंपरा के तहत गरदहा गांव में ताजिया निकाला जा रहा था। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण हादसा हो गया। बता दें कि जिलेभर में बुधवार को मुहर्रम पर अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों के नाम नजरों नियाज कराई। घरों पर मजलिस में हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद किया।

दोपहर बाद ताजियों का जुलूस कर्बला रवाना हुआ। सड़कों पर ताजियों का लंबा जुलूस दिखा। गमगीन माहौल में ताजिये सुपुर्दे खाक किए गए। जिले के कुछ इलाके में मुहर्रम की ग्यारह तारीख को ताजिये दफन होते हैं। इसी परंपरा के तहत अमीरनगर क्षेत्र के गरदहा गांव में ताजिया निकाला जा रहा था। ताजिया की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ये हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के अमीन नगर में मोहर्रम का जुलूस निकल जा रहा था ताजियों के जुलूस के दौरान 180 फीट ऊंचा ताजिए का गुंबद हाई टेंशन लाइन से टकराने के बाद इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग झुलस गए हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मोहर्रम से शुरू हुए ताजियों को जुलूस का सिलसिला जारी था।गुरुवार को अमीर नगर गांव से जुलूस रवाना हुआ था। बताते हैं कि करीब 180 फुट ऊंचा ताजिए को करीब 100 लोग लेकर जा रहे थे। 33 केवी लाइन में ताजिये का गुंबद टकराने से लोग झुलस गए। आठ लोगों को गम्भीर हालात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक की मौत हो गई। शेष का उपचार शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button