```html ```

जिला पंचायत अध्यक्ष पाण्डेय ने दरहादाई माता मंदिर केड़ार में मत्था टेका, सम्मान समारोह में हुए शामिल…

प्रवीण कुमार थॉमस की रिपोर्ट

सारंगढ़।जिला पंचायत 9 के केड़ार क्षेत्र में नवरात्रि के पावन अवसर में माता दरहा दाई के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का ग्रामवासियों ने आरती उतारकर स्वागत किये जिस स्वागत से वो आत्मविभोर हो गए। ग्रामवासियों ने अपने जिला पंचायत सदस्य को अध्यक्ष बनने पर ढेरों प्यार स्नेह और बधाई दी जिससे पाण्डेय जी गदगद हो गए।
सारंगढ़ के जिला पंचायत 9 के केडार क्षेत्र में नवरात्रि के पावन अवसर में माता दरहादाई के दरबार में माथा टेकने पहुंचे नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का जबरदस्त इस्तकबाल किया गया।

विदित हो कि संजय भूषण पाण्डेय ने अपने क्षेत्र की जनता के आत्मीय स्वागत सत्कार के लिए सबका आभार प्रकट किया।ग्राम पंचायत केड़ार कभी कांग्रेस का गढ़ रहा है, केड़ार क्षेत्र आज संजय भूषण पाण्डेय की उपस्थिति में भाजपामय होते नजर आ रहा है।जिसका श्रेय पाण्डेय ने अपने मजबूत कार्यकर्ताओं को दिया और भविष्य में भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद करने का निर्देश दिए।

इस स्वागत समारोह में मंच पर पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य वर्तमान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू भी मंचस्थ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *