Advertisement Carousel
Add
Blog

बिलासपुर में गुरु-चेला विवाद बना हत्या की वजह, किन्नर की गला दबाकर हत्या सकरी पुलिस की बड़ी सफलता, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बिलासपुर में किन्नर समाज के गुरु-चेला विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सकरी थाना क्षेत्र में एक किन्नर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।

मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां किन्नर तन्नू खान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले तन्नू खान, वर्षा जान, मीरा और आरोपी रिया उर्फ राकेश एक साथ थे। सभी ने साथ बैठकर शराब और भोजन किया, इसी दौरान गुरु-चेला परंपरा को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Advertisements
Advertisements



पुलिस के अनुसार तन्नू खान ने आरोपी रिया से खुद को गुरु बनाने और गुरु-चेला परंपरा का पालन करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों वहां से निकल गए और बाद में आरोपी ने गुस्से में तन्नू खान का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी रिया उर्फ राकेश ने गुरु-चेला विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, चप्पल और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामूली विवाद ने हत्या जैसी गंभीर वारदात का रूप ले लिया। मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button