```html ```

नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जांजगीर-चांपा से दीपक यादव की रिपोर्ट

नाबालिक  बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी डेविड जोसेफ उम्र 55 वर्ष  निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा*नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध  धारा -65(2),74,75BNS,4(2),6 पोस्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*मामले का विवरण प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी द्वारा दिनांक 15-3-2025 को बहला फुसलाकर कर आइस्क्रीम देने के बहाने अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध की अपराध क्र.- 92/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर – चाम्पा* के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर पर टीम किया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।इसी क्रम में *अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा  यदुमणि सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जे पी गुप्ता के निर्देशन में एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम द्वारा *आरोपी डेविड जोसेफ*  निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा को उसके निवास में दबिश देकर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को आइस्क्रीम देने का लालच देकर दैहिक शोषण करना स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उप निरी. शील मनी टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू, मुद्रिका दुबे, पदम् राज सिंह, महिला आर. शकुंतला  नेताम, संगीता लहरें का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *