Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली दी

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

निघासन खीरी। सिंगाही नगर पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। क़स्बे में भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। मोहित त्रिवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अटल सेना के राष्ट्रीय महामंत्री मोहित त्रिवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए बताया कि वे 1967 में कालीकट अधिवेशन में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन को आकार दिया और भारतीय तत्व-दृष्टि को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया। एकात्म मानववाद की विचारधारा देने वाले दीनदयाल जी स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे और उनका मानना था कि आर्थिक विकास का मुख्य लक्ष्य आम आदमी का कल्याण होना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह मंडल महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी, उपाध्यक्ष राम शंकर मौर्य, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सालिक राम मिश्रा , सेक्टर संयोजक महेश मौर्या , सेक्टर संयोजक राजेंद्र गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जयप्रकाश तिवारी, आज सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे!

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button